ईर्ष्या, मुक़ाबला ये अल्फ़ाज़ नहीं आतें
ऐसे जज़्बाती क़लमकारों की दोस्ती में
खिलखिलाती हैं शेर-ओ-शायरी प्यार की
महफ़िल इन सुख़नवरों की जब सजती हैं!
- मनोज 'मानस रूमानी'
(मशहूर लेखक-शायर जावेद अख़्तर जी पर लिखी गई किताब 'जादूनामा' का विमोचन हालही में जानेमाने
लेखक-शायर गुलज़ारजी के हाथों हुआ। तब इन दो दिग्गजों के बीच की गहरी
दोस्ती की जैसे महफ़िल खिली थी! उसपर उनको मुबारक़बाद देते हुए मैंने लिखा!)
नमस्कार! एक वर्ष पहले मेरे "मनोज 'मानस रूमानी' - शायराना" इस यूट्यूब चैनल का आग़ाज़ हुआ था..मैंने श्रीकृष्ण जी पर लिखे "सबके मन भाये ओ बाँसुरीवाले श्याम.." इस अनोखे गीत से जिसे गाया था जानेमाने भजन/ग़ज़ल गायक श्री. अनुप जलोटा जी ने! श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, आप यह वीडियो मेरे यूट्यूब चैनल के इस लिंक में देखें: https://www.youtube.com/watch?v=ePNaQxzrYps दिग्गज गायक अपना लिखा गीत गाकर प्रशंसा करते हैं यह मेरे लिए अहम बात थी! कृपया आप इसे पूरा सुने! शुभकामनाएं!! - मनोज कुलकर्णी (मानस रूमानी)

Comments
Post a Comment